बीकानेर। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने महाजन कस्बे के मुख्य बस स्टैंड और चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर की जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि महाजन कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर 75 फीट के दायरे में हुए निर्माण को अतिक्रमण माना गया है। विभाग ने दुकानदारों, होटल संचालकों और मकान मालिकों को नोटिस देकर सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है।
रतनू ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग ‘पीला पंजा’ चलाकर इसे हटाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में दो बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन होटल और दुकान संचालकों द्वारा बार-बार अतिक्रमण कर लिया जाता है। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि जब तक अतिक्रमण होता रहेगा, विभाग उसे हटाता रहेगा।
Sanskar
BC






















