बीकानेर। माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री छूटन लाल जी सैनी के निर्देशानुसार एवं यूथ विंग राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी द्वारा राकेश सैनी साँखला को माली समाज बीकानेर का यूथ विंग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राकेश सैनी साँखला को शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के दौरान कहा गया कि राकेश सैनी साँखला समाज के युवाओं को संगठित करने, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी ने विश्वास जताया कि राकेश सैनी साँखला अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए समाज के विकास एवं एकता को नई दिशा प्रदान करेंगे।
समाज के गणमान्य लोगों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।























