बीकानेर। ग्रामीण क्षेत्र में एक गाय को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आने के बाद देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना से आक्रोशित जीव प्रेमियों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश तथा पोस्टमार्टम करवाने की सहमति बनने पर मामला शांत हुआ।आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने गाय के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। जिससे उसकी मौत हो गयी। घायल अवस्था में गाय को देखकर आसपास के लोगों और जीव प्रेमियों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जीव प्रेमियों ने आरोप लगाया कि गौवंश के साथ क्रूरता की गई है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। देर रात तक लोग मौके पर डटे रहे और पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश का प्रयास किया।
मामले को लेकर काफी देर तक तनाव बना रहा। बाद में प्रशासन द्वारा गाय का पोस्टमार्टम करवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा देने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।





















