बीकानेर। नहर बंदी के बाद भी कई ग्रामीण इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीण इलाकों में परेशान बढ़ गई। एक तरफ भीषण गर्मी दूसरी तरफ पीने का पानी मिल रहा है जिससे मनुष्य व पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही परेशान श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के रीडी गांव में जहां पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गये और प्रदर्शन कर प्रशासन पर आरोप लगाया की प्रशासन अपने वादों पर खरा नहीं उतारा है। युवा वर्ग टंकी पर चढ़ गया और बुजुर्ग धरने पर बैठ गये है। ग्रामीणों की मांग है हमे पीने का पानी समय पर दिया जाये जिससे इस भीषण गर्मी में पशुधन को बचाया जा सके।























