बीकानेर। धारदार हथियार के साथ पुसि ने युवक को पकड़ा है। यह कार्रवाई कोलायत पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 23 मई की सुबह मढ़ रोड़ मेघवालों के श्मसान के पास कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार के साथ युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार तलवार के साथ पुलिस ने बीरबलराम को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















