⛽ Petrol Diesel Price Update: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक विस्तृत पत्र भेजकर ऐसा फॉर्मूला सुझाया है, जिससे बिना सरकार का पुराना राजस्व घटाए आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत दी जा सकती है।
RPDA के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल पर 29.04% और डीजल पर 17.30% वैट लागू है। यह टैक्स फिक्स राशि नहीं बल्कि प्रतिशत के आधार पर लिया जाता है। ऐसे में जब भी तेल कंपनियां कीमत बढ़ाती हैं, राज्य सरकार की कमाई अपने आप बढ़ जाती है।
हाल ही में 15 मई और 19 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद सरकार को प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग 0.95 पैसे और डीजल पर 0.58 पैसे अतिरिक्त राजस्व मिल रहा है।
एसोसिएशन का कहना है कि सरकार चाहे तो इस अतिरिक्त कमाई को कम करके जनता को राहत दे सकती है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फैसले पर टिकी है कि क्या राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत मिलेगी या नहीं।





















