सुजानदेसर मार्ग पर बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से आज एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों के लिए गरमा-गरम चाय एवं पकौड़ी की सेवा अर्पित की गई। सेवा शिविर में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद स्वरूप चाय-पकौड़ी ग्रहण कर समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वालों में रौनक आर्टिफिशियल फ्लेवर, धर्मेंद्र प्रजापत, पियूष बोहरा, रितेश (सिन्हा), रोहित दहिया, प्रेम चौहान, प्रदीप प्रजापत, गणेश चंद्र गहलोत, गज्जू गहलोत, कन्हैयालाल गहलोत, रोहित गहलोत, सनी, हर्ष, प्रिंस, कमल गहलोत सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं भक्तगण सम्मिलित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

























