बीकानेर दशहरा कमेटी के पत्रों का चयन आगामी 22 सितम्बर को किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया तनेजा धर्मशाला, गली नंबर 3, धोबी तलाई में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी कमेटी के अध्यक्ष सुनीत झम्ब ने दी।
सुनीत झम्ब ने बताया कि दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए हर वर्ष पत्रों का चयन विशेष प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इस अवसर पर कमेटी पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
























