बीकानेर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सांखू डेरा हेडवर्क्स स्थित उच्च जलाशय एवं स्वच्छ जलाशय की सफाई 27 सितंबर को की जाएगी। विभागीय अधिशाषी अभियंता ऋतु मिसन ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि फड़ बाजार, कुचीलपुरा, कमला कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, पंजाबगिरान, अमरसिंहपुरा, पवारसर, राणीसर बास और पुलिस लाइन क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का भंडारण पहले से कर लें ताकि असुविधा न हो।

























