बीकानेर। बीकानेर जेल से बड़ी खबर सामने आयी है। जहंा पर एक बार फिर कैदी आपस में भिड़ गए। खबर बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के केन्द्रीय कारागृह में शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। इस सम्बंध में जेल प्रहरी जितेन्द्र सुरोला ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि मनोज उर्फ कालिया जो कि एक मामले में जेल में बंद है और फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
एफआईआर के मुताबिक जेल परिसर के भीतर किसी बात को लेकर बंदियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मनोज उर्फ कालिया ने दूसरे बंदी के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल बंदी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























