बीकानेर। स्कूटी सवार को कार द्वार टक्कर मारते हुए चोटिल कर दिया। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के बाल निकेतन स्कूल के पास 10 मई की दोपहर को 4 बजे के आसपास की है।इस सम्बंध में बड़ी गुवाड़ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आयुष बोड़ा ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके फूफा सुरेन्द्र सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसके फूफा को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है






















