बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई पानी के मुख्य स्त्रोत इंदिरा गांधी नहर परियोजना की 45 दिनों से जारी नहरबंदी खत्म, अब पंजाब के हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, अब नहरबंदी खत्म होने के बाद 4-5 दिनों में पानी राजस्थान पहुंचने की उम्मीद, बीकानेर, फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में 14-15 मई तक नहरी पानी की हो सकेगी सुचारू आपूर्ति, नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग रहा मुस्तैद, पेयजल भंडारण कर नहरबंदी से निपटने की रखी तैयारी, हांलाकि कई जगह लापरवाही भी आई सामने, गामीण क्षेत्रों में पेयजल डिग्गी नहीं भरी जा सकी, भीषण गर्मी के कारण 851 गाँवों में पानी का संकट भी देखने को मिला, अब मिलेगी राहत.






















