बीकानेर। पुलिस टीम ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार जब्त किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने अंसल कॉलोनी क्षेत्र में 11 मई की शाम को की। पुलिस ने आम रास्ते पर 23 वर्षीय युवक को धारदार लोहे के छुरे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















