बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस टीमों का तस्करी और तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी संध्या विश्नोई की टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध अफीम लेनदेन के सप्लायर दिनेश कुमार पुत्र श्रीराम निवासी गुसाईंसर को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संध्या विश्नोई, सेवानंद, गुलाब नबी शामिल रहें।





















