बीकानेर। मारपीट करते हुए छीना झपटी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पुरानी गिन्नाणी निवासी अभिमोहन सिंह ने कैलाश, मोनू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 मई की रात को पदमावती रोड़ की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे रात के समय में मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से दस हजार रूपए, गले में पहनी सोने की चैन तोड़कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















