बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अलसुबह से देर रात तक गर्म हवाएं हर किसी को झकझोर रही है। बढ़ती गर्मी और लू की थपेड़ों ने आमजन के जीवन को अस्त व्यस्त सा कर दिया है। अलसुबह से ही सुरज की तेज किरणे परेशान कर रही है। ऐसे में सड़कों पर निकलना तक नामुमकिन सा होता जा रहा है।
बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान
सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अलसुबह से देर रात तक गर्म हवाएं हर किसी को झकझोर रही है। बढ़ती गर्मी और लू की थपेड़ों ने आमजन के जीवन को अस्त व्यस्त सा कर दिया है। अलसुबह से ही सुरज की तेज किरणे परेशान कर रही है। ऐसे में सड़कों पर निकलना तक नामुमकिन सा होता जा रहा है।
ये अलर्ट 24 मई तक रहेगा। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के साथ-साथ जोधपुर, झुझुनूं, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, करौली में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए गुरुवार को भी राहत के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमान है कि तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।























