बीकानेर। जलने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में 20 अप्रेल 2026 की है। इस सम्बंध में रानी बाजार निवासी नवीन जैन ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका माँ निर्मला देवी की जलने से तबीयत खराब हो गयी। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी माँ की मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।





















