बीकानेर। जरूरत के समय लिए पैसे वापिस लौटाने के बाद भी स्टांप, गहने वापिस नहीं देने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पवनपुरी निवासी रामचन्द्र मेहरा ने शोएब अख्तर, वकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि जरूरत के समय आरोपियों से साढ़े तीन लाख रूपए उधार लिए थे।जिन्हें हमने ब्याज सहित भर दिए है लेकिन इसके बाद भी स्टांप, गहने वापिस नहीं दे रहे है । परिवादी ने बताया कि इसी के चलते आरोपित ने उसके बेटे व उसे कार में बिठाकर ले गए और हाथ से पिस्टल का इशारा किया और मारने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने परिवार को मारने की धमकी दी और पैसे ब्याज सहित लौटाने के बावजूद भी लाखों रूपए मांग रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















