बीकानेर। बीकानेर में नहरबंदी समाप्त हो चुकी है लेकिन पानी की समस्या जस की तस है। शहर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान है और अब भी टैंकर से पानी पीने को मंगवाने को लेकर मजबूर है। ऐसे में आज सरस्वती नगर क्षेत्र के लोग कम प्रेशर ओर कम पानी के चलते परेशान है।इसी के चलते आज आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग की टंकी पर पहुंचे और विरोध करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। आक्रोशित लोगों ने कहा कि हमारे हिस्से का पानी भी दूसरी साइड चला जाता है ऐसे में हम पानी के लिए इंतजार ही करते रहते हैं। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने जल्द निरीक्षण करवाकर पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।






















