बीकानेर। बीती रात को मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। देर रात को करीब यह तीन बजे के आसपास की घटना है। इस विवाद में चार लोगों के चोटें लगी है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरु हुई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों कों शांत कराया।सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि देर रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से पुलिस को रिपो दी गयी है।






















