बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी कविता पूनियां की अगुवाई में गणेश फील्ड क्षेत्र में कार्रवाई की।पुलिस टीम ने गणेश फील्ड से एमडी बेच रहे युवक मनू को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 02.37 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, राकेश गोदारा, शेरसिंह, प्रहलाद, रामकिशन, रवि कुमार शामिल रहें।





















