बीकानेर। कांग्रेस ने सोमवार की रात अनूठा प्रदर्शन किया। पहले निगम प्रशासन का पुतला फूंका। फिर दो होर्डिंग लगाए। एक होर्डिंग में शहर के दोनों भाजपा विधायकों पर शहर की दुर्दशा के लिए चुप्पी तोड़ने की मांग – की गई। दूसरा पत्र प्रशासन के – नाम लिखा गया जिसमें सड़क, – बारिश में शहर के हालात का बयां किए।
प्रदर्शन की अगुवाई वार्ड 52 से पार्षद रहे महेन्द्र गहलोत ने की। प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा समेत तमाम समर्थक भी रहे। पहले कीर्ति स्तंभ के पास सभी एकजुट हुए। फिर मशालें लेकर निगम पहुंचे। उस वक्त निगम में कोई नहीं था। कमिश्नर दफ्तर के आगे पहले प्रदर्शन कर पुतला फूंका। फिर एक होर्डिंग वहां लगाया जिसमें बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी और पश्चिम के विधायक जेठानंद की फोटो लगाकर उनसे प्रशासन के खिलाफ चुप्पी तोड़ने को कहा गया। होर्डिंग पर लिखा कि सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं। लोगों के घर पानी में डूबे हैं। नाले जाम हैं। महिलाएं पानी में बह रही हैं। दोनों विधायक सरकार का गुणगान गा रहे जबकि जमीन पर हकीकत अलग है। दूसरा पत्र कमिश्नर कक्ष के आगे लगाया जिसमें कहा गया कि बीते 20 सालों से शहर के इससे बुरे हालात कभी नहीं हुए। पूरा प्रशासन मौज कर रहा है। शहरवासी बीती रात बारिश के बाद अपने घर नहीं पहुंच पाए। रास्ते बंद हो गए।