बीकानेर।व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोमासर में 12 सितंबर की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मोमासर निवासी जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता बालूसिंह जो कि मानसिक रूप से परेशान थे। इसी के चलते 12 सितंबर की शाम को चार बजे के आसपास कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

























