बीकानेर। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ करणी सेवा समिति नत्थूसर बास, बीकानेर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन करने जा रही है। समिति की ओर से हनुमान जी मंदिर भवन परिसर, नत्थूसर बास में 2151 कन्याओं का पूजन व भोजन कार्यक्रम रखा गया जायेगा
समिति के अध्यक्ष राकेश सांखला ने बताया कि यह कार्यक्रम समिति द्वारा लगातार 2017 से आयोजित किया जा रहा है।इस आयोजन में बीकानेर शहर की छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन करवाया जाता है, साथ ही माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। कन्याओं को लाने और ले जाने के लिए समिति द्वारा वाहन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
समिति की इस सेवा भावना से प्रेरित आयोजन में अध्यक्ष राकेश सांखला,उपाध्यक्ष विकास भाटी,कोषाध्यक्ष राम कुमार सांखला, व्यवस्थापक दिनेश प्रजापत,संयोजक नन्द किशोर गहलोत,सचिव नवल सांखला,महासचिव जयदीप सांखला,महामंत्री नागेश सांखला,मीडिया प्रभारी पुनीत सांखला,मंत्री राज कुमार सांखला,संरक्षक अभिजीत पंवार संस्था के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक और सामाजिक सेवा के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ दुर्गा के पूजन और कन्या सेवा जैसे पुण्य कार्य में सहभागी बनें।


























