बीकानेर। पिछले काफी लंबे समय से बीकानेर शहर में बाइक चोरी की वारदात हो रही है। आये दिन बाइक चोर अस्पताल, मॉल आदि जगहों से बाइकें चोरी हो गई। इसी क्रम में एक युवक की बाइक करीब दो साल पहले ही चोरी हो गई। जिसकी श्किायत पुलिस थाने में दी गई लेकिन बाइक कही पर भी नहीं मिली। अचानक युवक के मोबाइल पर एक चालान आया जिसमें जोशीवाड़ा कोटगेट थाना क्षेत्र से कटा हुआ था। मजे की बात तो यह है चोरी हुई गाड़ी बीकानेर ंमें ही घुम रही है लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगी है। चालान तक कटा गया क्या चालान की राशि भरी या नहीं अगर भरी है तो पुलिस ने गाड़ी को ढूढने की कोशिश की आखिर गाड़ी का मालिक कौन है। लेकिन पुलिस ने इतना उचित नहीं समझा। ऐसी सैकड़ों गाडिय़ां है जो चोरी होने के बाद बीकानेर शहर में ही घुम रही है लेकिन पुलिस की नजर से दूर है।



























