बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली 51 वर्षीय महिला ने कोमल, राजेन्द्र, चूकी, ग्यारसी देवी, राजा बाबू, धनु, अरविंद, चेतन, संदीप, वंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28-29 अगस्त की है।इस सम्बंध में न्यायालय के आदेश से इस्तागामा प्राप्त हुआ है ओर उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थिया के घर में घुसकर मारपीट की और अभद्रता करते हुए लज्जा भंग की। प्रार्थिया ने घर से रूपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























