बीकानेर।पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सुभाषपुरा में रहने वाली महिला संजु ने अपने पति देवेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 सितंबर की बतायी जा रही है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पति देवेन्द्र उसके साथ लगातार मारपीट करता है।
प्रार्थिया के अनुसार उसका पति क्रूरता से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके चेहरे, हाथों, सिर पर चोटें आयी है। प्रार्थिया ने बताया उसका पति उसे धमकी देता है कि तेरे को जान से मार दूंगा और तेरी नौकरी मुझे मिल जाएगी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























