बीकानेर। बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 23-24 सितंबर की रात 1 बजे की है। परिवादी ने बताया कि आरोपी आधी रात को आए और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























