बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थााना क्षेत्र के शिवबॉडी क्षेत्र की है। जहां पर मदन विहार कॉलोनी में शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक भंवरलाल कॉलोनी में एक मकान में चौकीदारी करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने चौकीदार की हत्या की है। फिलहाल पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है।मृतक का शव लहूलुहान हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया गला रेत कर हत्या का अंदेशा है। सूचना पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है।
























