बीकानेर : दो युवकों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। इसको लेकर पीडिता के दादा ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 21 सितंबर की सुबह की बतायी जा रही है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पोती खेत में पशुओं को पानी पिलाने के लिए पानी भर रही थी।इसी दौरान पडोस के खेत के दो युवक जो कि अपने पशुओं को पानी पिलाने के बहाने से वहां पहुंच गए।
जहां पर आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठुस दिया ताकि आवाज ना निकाल सके। प्राथी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पोती के कपड़े फाड दिए और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। प्रार्थी ने बताया जब पीडिता के माता-पिता आते हुए दिखाई दिए तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























