बीकानेर। बीती रात बजरंग धोरे के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बीकानेर नंबर की स्कॉर्पियो कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे पेड़ से भी टकरा गई। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे।
हादसे में नयाशहर क्षेत्र के नत्थूसर बास निवासी अभिषेक सांखला उर्फ अभय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।
थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि हादसा देर रात का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार चल रहा है।

























