कोलायत थाना क्षेत्र में एक सुनसान रोही से सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाजन निवासी पूर्णाराम पुत्र मुकनाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके भाई चेतराम पुत्र मुकनाराम भोपा की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि झुगाराम उर्फ विशालाराम सहित अन्य लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर चेतराम को ग्राम झझ की सुनसान रोही में निर्ममता से मौत के घाट उतारा और लाश गायब कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी थानाधिकारी समरवीर सिंह को सौंपी है

























