बीकानेर।अचानक महिला की तबीयत खराब होने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्टेशन रोड़ पर 28 फरवरी की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई कौशल ओझा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बहन चित्रा ओझा की अचानक देर रात को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
























