बीकानेर।जयपुर रोड़ पर बीती रात को एक व्यक्ति को कुचल देने की खबर सामने आयी है। घटना रात को करीब पौने बारह बजे जयपुर बाईपास रोड़ की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टकर मारते हुए कुचल दिया। जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों से जुड़े सेवादार मौके पर पहुंचे। खिदमतगार खादिम सोसायटी, असहाय सेवा संस्थान के हाजी जकीर, हाजी नसीमख् शोएब भाई, असहाय सेवा संस्थान के राज कुमार, जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, रमजान भाई, इरफान भाई, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस से शव को पीबीएम की मोर्चरी ले जाया गया है।

























