बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने अशोक, जेठाराम सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया के अनुसार 11 अप्रैल को आरोपियों ने उसके साथ लाठी से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसका ओढ़ना खींचा और उसके पहने हुए जेवर—बोरिया, झुमके व सोने का फुलड़ा—छीनकर ले गए। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


























