बाबा साहेब डाँ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति पर आज दिनांक 14-04-2026 को प्रातः 8.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबी तलाई गोगा गेट नायको का मौहाल्ला में शाला मे स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर शाला के सस्कृत के प्रचंड विद्वान वरिष्ठ अध्यापक श्री सुधीर कुमार दाधीच ने मंत्रोचार द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर तिलक लगाकर बाबा साहेब का मुंह मीठा कराया तथा शाला के वरिष्ठ अध्यापक श्री रईस अली ने बाबा साहेब का मालयापर्ण किया तथा विद्यालय मे पधारे अभिभावको व छात्र छात्राओ ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया बाबा साहेब अमर रहे नारो से शाला परिसर गुंजायमान हो गया ।
बाबा साहेब की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया और विस्तार से बताया गया ।
शाला परिपर आये सभी अभिभावको व बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया ।



























