बीकानेर।भगवान की पूजा करते समय अचानक दीपक की लौ से आग पकडने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के बी.के.स्कूल के पास डागा मोहल्ला में 20 मार्च की है। इस सम्बंध में जोधपुर के रहने वाले मृतका के पिता घनश्याम बिस्सा ने रिपोर्ट दी है
परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति पत्नी अभिषेक व्यास जो कि 20 मार्च को अपने ससुराल में भगवान के दीपक कर रही थी इस दौरान दीपक की लौ उसकी साड़ी में लग गयी और आगे ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते उसकी बेटी बुरी तरीके से जल गयी। जिसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























