बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना 24 मार्च की शाम चक 303 आरडी स्थित एक ईंट भट्टे की बताई जा रही है। इस संबंध में छविनाथ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपने पिता के साथ बैठी संध्या नाम की बालिका के ऊपर से ट्रैक्टर निकाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।


























