बीकानेर। सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट व भाजपा गंगाशहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 28 जुलाई को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उदयरामसर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में लगभग 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
सुराणा ट्रस्ट के प्रतिनिधि मोहन सुराणा ने बताया कि इस अभियान के तहत 31 हजार पौधों के वितरण व रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक लगभग 20 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है। अभियान का संयोजन भाजपा गंगाशहर मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक चंद्रशेखर शर्मा, नेमचंद पुरोहित, जेठमल नाहटा, मघाराम नाई, इंद्रप्रकाश राव, मुल्तान बेद, मूलचंद दैया, हरिकांत शर्मा, राहुल डीडवानिया, विकास कौशिक, राजेश, शिव, किशन, सिद्धार्थ, आयुष, विनोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत पौधारोपण के साथ ही बच्चों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पेड़ माँ के नाम से लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।

























