श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति सूरतगढ़, शाखा बीकानेर टीम द्वारा रविवार रात्रि में गंगोत्री से बीकानेर आने वाले कावड़ियों का जयपुर रोड जोधासर के पास पुष्प माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिसमें श्री श्री 108 सरजूदास जी महाराज के साथ संस्था के दुलीचन्द गहलोत, जयकिशन कच्छावा, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, रौनक गहलोत, पप्पू जी, श्यामसुंदर सोनी, नारायण सोनी, भोमराज जी भाटी, पवन भाटी, राजू जी सोनी, शिव जी सोनी, सूरज प्रजापत व अन्य सदस्यों ने सभी कावड़ियों का स्वागत किया। संस्था द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए चाय और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई, जिससे उनकी यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाया जा सके।
इस आयोजन के माध्यम से, समिति ने एक बार फिर अपनी शिव भक्ति, सेवा भावना और समर्पण का प्रदर्शन किया है।

























