बीकानेर। बीकानेर शहर के गंगाशहर क्षेत्र में अचानक फैक्ट्री में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र में पुलिस थाने से कुछ मीटर की दूरी पर पापड़ फैक्ट्री की है। जहां पर बुधवार की शाम होते-होते अचानक से पापड़़ की फैक्ट्री में आग लग गयी। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री को अपनी आगोश में ले लिया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में डीजल की भट्टी से यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास शुरू किए गए। आग लगते ही तीन फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और एतिहात के तौर पर कार्य शुरू किया।























