बीकानेर। बीकानेर जिले मे पिछले काफी समय से चोरी की वारदाताएं बढ़ रही है आये दिन चोर दुकान, मकान व अन्य जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। पुलिस की गश्त को धत्त बताते हुए चोर चोरी करने में कामयाब हो रहे है। चोर शहर व ग्रामीण इलाकों में भी वारदातें कर रहे है। इसी क्रम में नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शेरेरा निवासी राजूराम पुत्र अखाराम ने थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 11 मई को उनका परिवार शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया था। मंगलवार सुबह घर पर काम कर रहे एक कारीगर ने फोन कर जानकारी दी कि मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंदर अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां, बच्चों की दो चेन, चांदी की पायजेब सहित करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीडि़त राजूराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और चोरी की इस वारदात के सुराग जुटाने में लगी हुई है।























