बीकानेर। सेंधमारी कर घर से सोने, चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में शेरेरा निवासी राजुराम पुत्र अखाराम ने रिपोर्ट दी है। घटना 11 मई की रात को शेरेरा की हे। परिवादी ने बताय कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी करते हुए माल पार कर ले गए। परिवादी के अनुसार अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने, चंादी के जेवरात के साथ-साथ डेढ़ लाख की नकदी भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















