बीकानेर। रेलवे की पटरी पारकरते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रेलवे पटरियों पर 14 मई की सुबह 5 बजे के आसपास की है।इस सम्बंध में मृतक के भतीजे रूपङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा मालसिंह रेलवे पटरियों को पार कर रहे थे। इस दौरान उसके चाचा ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसके चलते उसके चाचा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























