बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक्शन जारी है। लगातार पुलिस टीमें नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में जामसर पुलिस ने एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर थानाधिकारी रवि कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने 15 मई को गश्त के दौरान खेल स्टेडियम बंबलू के पास 2.53 ग्राम एमडी के साथ हेतराम पुत्र छगनाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रवि कुमार, विजय कुमार, धर्माराम, रामनिवास,भागीरथ, अनुकुमार शामिल रहें।























