बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने की है।
पुलिस टीम ने मामले में वांछित हार्डकोर अपराधी रतनसिंह पुत्र आसुसिंह निवासी पलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देशनोक थाने का एसएस है और जिला स्तर पर हार्डकोर अपराधी है। आरोपी गैंग बनाकर सिडिकेंट के रूप में अपराध करने का आदी है और आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्र में करीब 22 प्रकरण दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वसूली करना, फायरिंग करना, डराने,धमकाने जैसे प्रकरण दर्ज है।






















