बीकानेर। गाड़ी रोकने का इशारा करने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस टीम ने थानाधिकारी भजनलाल लावा की टीम ने की है। घटना शुक्रवार रात को जैतपुर और चक नोहड़ा के बीच पुलिस गश्त के दौरान की है।जहां पर पुलिसकर्मियों ने तेज गति से आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया। जिस पर गाड़ी में सवार राहुल, जगदीश और जसवंत नाम के युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। जिसके बाद कांस्टेबल राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुछताछ जारी है।
Sanskar





















