बीकानेर। बंगलानगर से श्रीगंगानगर चौराहे के तरफ जा रहे स्कूटी सवार की स्कूटी को रोककर धक्का मुक्की करते हुए हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में हाल बंगलानगर निवासी श्रवण खत्री ने सीमर, दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना 5 मई की रात को पुलिस लाईन चौराहे के पास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया वह रात को स्कूटी लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी स्कूटी के आगे दो स्कूटी सवार युवकों ने उसकी स्कूटी को रोका। जिसके बाद उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी जेब से 52 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























