बीकानेर में गर्मी को देखते हुए TEAM CLEAN BIKANA द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। टीम ने शहर में पक्षियों के लिए निःशुल्क पानी पीने वाले पाल्सिये वितरित किए, ताकि भीषण गर्मी में परिंदों को राहत मिल सके।
इस नेक कार्य में टीम के अरमान (अरु), सोनिया, निखिल, विपिन, नरेंद्र, नंदकिशोर, प्रशांत, दीपक सोलंकी, सक्षम सहित अन्य टीम सदस्यों ने भी सहयोग देकर अभियान को सफल बनाया।
TEAM CLEAN BIKANA की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का शानदार उदाहरण है।
शहरवासियों से भी अपील की गई कि अपने घरों की छतों और आंगन में पाल्सिये रखकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।























