बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र के हदा पुलिस थाने में घर में घुसकर मारपीट करने और गाली-गलौज करने के आरोप में नामजद व्यक्तियों सहित दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 कोलायत निवासी छोटा देवी पत्नी पुरखाराम नायक, जो वर्तमान में रोही खिंदासर में रह रही हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 15 मई 2026 को देबूराम, सोनाराम तथा उनके साथ आए दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दी।घटना के बाद पीडि़ता ने हदा पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है तथा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।






















